श्लोक · Shlok 1
अर्जुन उवाच | एवं सततयुक्ता ये भक्तास्त्वां पर्युपासते | ये चाप्यक्षरमव्यक्तं तेषां के योगवित्तमाः॥
arjuna uvāca. evaṃ satatayuktā ye bhaktāstvāṃ paryupāsate. ye cāpyakṣaramavyaktaṃ teṣāṃ ke yogavittamāḥ.
Translation · अर्थ
English
Arjuna said Those devotees who, ever steadfast, thus worship Thee and those also who worship the imperishable and the unmanifested which of them are better versed in Yoga?
Sūtradhāra Vichār
Classical commentaries
Explore different interpretations
A.C. Bhaktivedanta Swami PrabhupadaEnglish Commentary+
Kṛṣṇa has now explained about the personal, the impersonal and the universal and has described all kinds of devotees and yogīs. Generally, the transcendentalists can be divided into two classes. One is the impersonalist, and the other is the personalist. The personalist devotee engages himself with all energy in the service of the Supreme Lord. The impersonalist also engages himself, not directly in the service of Kṛṣṇa but in meditation on the impersonal Brahman, the unmanifested. We find in this chapter that of the different processes for realization of the Absolute Truth, bhakti-yoga, devotional service, is the highest. If one at all desires to have the association of the Supreme Personality of Godhead, then he must take to devotional service. Those who worship the Supreme Lord directly by devotional service are called personalists. Those who engage themselves in meditation on the impersonal Brahman are called impersonalists. Arjuna is here questioning which position is better. There are different ways to realize the Absolute Truth, but Kṛṣṇa indicates in this chapter that bhakti-yoga, or devotional service to Him, is the highest of all. It is the most direct, and it is the easiest means for association with the Godhead. In the Second Chapter of Bhagavad-gītā, the Supreme Lord explained that a living entity is not the material body; he is a spiritual spark. And the Absolute Truth is the spiritual whole. In the Seventh Chapter He spoke of the living entity as being part and parcel of the supreme whole and recommended that he transfer his attention fully to the whole. Then again in the Eighth Chapter it was said that anyone who thinks of Kṛṣṇa at the time of quitting his body is at once transferred to the spiritual sky, to the abode of Kṛṣṇa. And at the end of the Sixth Chapter the Lord clearly said that of all yogīs, one who always thinks of Kṛṣṇa within himself is considered the most perfect. So in practically every chapter the conclusion has been that one should be attached to the personal form of Kṛṣṇa, for that is the highest spiritual realization. Nevertheless, there are those who are not attached to the personal form of Kṛṣṇa. They are so firmly detached that even in the preparation of commentaries to Bhagavad-gītā they want to distract other people from Kṛṣṇa and transfer all devotion to the impersonal brahma-jyotir. They prefer to meditate on the impersonal form of the Absolute Truth, which is beyond the reach of the senses and is not manifest. And so, factually, there are two classes of transcendentalists. Now Arjuna is trying to settle the question of which process is easier and which of the classes is most perfect. In other words, he is clarifying his own position because he is attached to the personal form of Kṛṣṇa. He is not attached to the impersonal Brahman. He wants to know whether his position is secure. The impersonal manifestation, either in this material world or in the spiritual world of the Supreme Lord, is a problem for meditation. Actually, one cannot perfectly conceive of the impersonal feature of the Absolute Truth. Therefore Arjuna wants to say, “What is the use of such a waste of time?” Arjuna experienced in the Eleventh Chapter that to be attached to the personal form of Kṛṣṇa is best because he could thus understand all other forms at the same time and there was no disturbance to his love for Kṛṣṇa. This important question asked of Kṛṣṇa by Arjuna will clarify the distinction between the impersonal and personal conceptions of the Absolute Truth.
Swami SivanandaEnglish Commentary+
एवम् thus? सततयुक्ताः ever steadfast? ये who? भक्ताः devotees? त्वाम् Thee? पर्युपासते worship? ये who? च and? अपि also? अक्षरम् the imperishable? अव्यक्तम् the unmanifested? तेषाम् of them? के who? योगवित्तमाः better versed in Yoga.Commentary The twelfth discourse goes to prove that Bhakti Yoga or the Yoga of devotion is much easier than Jnana Yoga or the Yoga of knowledge. In Bhakti Yoga the devotee establishes a near and dear relationship with the Lord. He cultivates slowly and one of the five Bhavas (attitudes) according to his temperament? taste and capacity. The five attitudes are the Santa Bhava (the attitutde of peaceful adoration) Dasya Bhava (the attitude of servant towards the master) Sakhya Bhava (the attitude of a friend) Vatsalya Bhava (the attitude of a parent to the child) and Madhurya Bhava (the attitutde of the lover towards the beloved). The devotee adopts these attitudes towards the Lord. The last (Madhurya Bhava) is the culmination of devotion. It is merging or absorption in the Lord.The devotee adores the Lord. He constantly remembers Him (Smarana). He sings His Name (Kirtana). He speaks of His glories. He repeats His Name. He chants His Mantra (Japa). He prays and prostrates himself. He hears His Lilas (divine plays). He does total? ungrudging and unconditional selfsurrender? obtains His grace? hols communion wih? and eventually gets absorbed in Him.The devotee begins by worshipping the idols or the symbols of God. Then he performs internal worship of the Form. Ultimately he is led to the supreme worship of the allpervading Brahman (Para Puja).Thus As declared in the last verse of the previous chapter.Avyaktam The unmanifested? i.e.? incomprehensible to the senses? transcending all limiting adjuncts. The unmanifested Brahman is beyond all limitations. That which is visible to the senses is called Vyakta or manifest.The hearts of the devotees are wholly fixed on Thee. They worship Thee with all their heart and soul.There are others who worship the unmanifested Brahman which is beyond time? space and causation? which is attributeless? which is eternal and indefinable? which is beyond the reach of speech and mind. These are the wise sages.Of these two? the devotees and the men of knowledge -- who are the better knowers of Yoga (Cf.XI.55)
Swami ChinmayanandaHindi Commentary+
यद्यपि भगवद्गीता के दार्शनिक प्रवचन संवाद की शैली में लिखे गये हैं? तथापि उनमें विचारों के क्रमिक विकास की कभी भी उपेक्षा नहीं की गई है। उसमें न केवल एक अध्याय के अन्तर्गत विचारों में संगति है? वरन् एक अध्याय से अन्य अघ्यायों के मध्य भी यही संगति देखने को मिलती है। पूर्व अध्याय की समाप्ति भगवान् के इस आश्वासन के साथ हुई थी कि कोई भी साधक भक्त अनन्यभक्ति के द्वारा ईश्वर के विराट् वैभव का स्वयं में साक्षात् अनुभव कर सकता है। इस चुनौती भरे वाक्य ने क्षत्रिय राजपुत्र अर्जुन की महत्त्वाकांक्षा को जगा दिया। जगत् के एक व्यावहारिक पुरुष के रूप में वह जानना चाहता है कि वह परमात्मा के कौन से रूप की उपासना करे।यहाँ प्रश्न बड़ी बुद्धिमत्तापूर्वक रखा गया है। यह सुविदित तथ्य है कि जगत् में दो प्रकार के साधक होते हैं? जो वस्तुत एक ही साध्य को प्राप्त करने के लिए साधनारत होते हैं। कोई साधक परमात्मा के सगुण? साकार व्यक्त रूप की आराधनाउपासना करते हैं? जबकि अन्य साधक निर्गुण? निराकार अव्यक्त का ध्यान करते हैं। दोनों ही निष्ठावान् हैं और अपनेअपने मार्ग पर प्रगति की ओर अग्रसर होते हैं। परन्तु? प्रश्न यह है कि इन दोनों में कौन उत्तम योगवित् या योगनिष्ठ है।दर्शनशास्त्र में इन्द्रियगोचर वस्तु को व्यक्त कहते हैं तथा जो वस्तु प्रमाण गोचर नहीं होती? उसे अव्यक्त कहा जाता है। विद्यार्थी दशा में अर्जुन को यह बताया गया था कि परमात्मा अव्यक्त और सर्वव्यापी है। परन्तु? पूर्व अध्याय में ही उसने ईश्वरी विराट रूप का साक्षात् दर्शन किया था। वह उसका व्यक्तिगत अनुभव था। स्वाभाविक ही है कि आध्यात्मिक विकास के लिए मार्गदर्शन का इच्छुक अर्जुन एक उचित प्रश्न पूछता है कि सगुण और निर्गुण के इन दो उपासकों में कौन साधक श्रेष्ठ है सगुण और निर्गुण में श्रेष्ठता का प्रश्न आज भी विवाद का विषय बना हुआ है। क्या मूर्तिपूजा के द्वारा ईश्वर का ध्यान और साक्षात्कार किया जा सकता है क्या कोई भी प्रतीक परमात्मा का सूचक हो सकता है क्या एक तरंग समुद्र का प्रतीक या प्रतिनिधि बन सकती है प्रथम? भगवान् श्रीकृष्ण सगुणोपासना का वर्णन करते हुए कहते हैं
Swami RamsukhdasHindi Commentary+
व्याख्या--'एवं सततयुक्ता ये भक्ताः'--ग्यारहवें अध्यायके पचपनवें श्लोकमें भगवान्ने 'यः' और 'सः' पद जिस साधकके लिये प्रयुक्त किये हैं, उसी साधकके लिये अर्थात् सगुण-साकार भगवान्की उपासना करनेवाले सब साधकोंके लिये यहाँ 'ये भक्ताः' पद आये हैं। यहाँ 'एवम्' पदसे ग्यारहवें अध्यायके पचपनवें श्लोकका निर्देश किया गया है। 'मैं भगवान्का ही हूँ' -- इस प्रकार भगवान्का होकर रहना ही सततयुक्त होना है। भगवान्में पूर्ण श्रद्धा रखनेवाले साधक भक्तोंका एकमात्र उद्देश्य भगवत्प्राप्ति होता है। अतः प्रत्येक (पारमार्थिक -- भगवत्सम्बन्धी जप-ध्यानादि अथवा व्यावहारिक -- शारीरिक और आजीविका-सम्बन्धी) क्रियामें उनका सम्बन्ध नित्य-निरन्तर भगवान्से बना रहता है। 'सततयुक्ताः' पद ऐसे ही साधक भक्तोंका वाचक है। साधकसे यह एक बहुत बड़ी भूल होती है कि वह पारमार्थिक क्रियाओंको करते समय तो अपना सम्बन्ध भगवान्से मानता है,पर व्यावहारिक क्रियाओंको करते समय वह अपना सम्बन्ध संसारसे मानता है। इस भूलका कारण है --समय-समयपर साधकके उद्देश्यमें होनेवाली भिन्नता। जबतक बुद्धिमें धन-प्राप्ति, मान-प्राप्ति, कुटुम्ब-पालन आदि भिन्न-भिन्न उद्देश्य बने रहते हैं, तबतक साधकका सम्बन्ध निरन्तर भगवान्के साथ नहीं रहता। अगर वह अपने जीवनके एकमात्र उद्देश्य भगवत्प्राप्तिको ठीक-ठीक पहचान ले, तो उसकी प्रत्येक क्रिया भगवत्प्राप्तिका साधन हो जायगी। भगवत्प्राप्तिका उद्देश्य हो जानेपर भगवान्का जप-स्मरण-ध्यानादि करते समय तो उसका सम्बन्ध भगवान्से है ही; किन्तु व्यावहारिक क्रियाओंको करते समय भी उसको नित्य-निरन्तर भगवान्में लगा हुआ ही समझना चाहिये। अगर क्रियाके आरम्भ और अन्तमें साधकको भगवत्स्मृति है, तो क्रिया करते समय भी उसकी निरन्तर सम्बन्धात्मक भगवत्स्मृति रहती है -- ऐसा मानना चाहिये। जैसे, बहीखातेमें जोड़ लगाते समय व्यापारीकी वृत्ति इतनी तल्लीन होती है कि 'मैं कौन हूँ और जोड़ क्यों लगा रहा हूँ' -- इसका भी ज्ञान नहीं रहता। केवल जोड़के अङ्कोंकी ओर ही उसका ध्यान रहता है। जोड़ शुरू करनेसे पहले उसके मनमें यह धारणा रहती है कि मैं अमकु व्यापारी हूँ तथा अमुक कार्यके लिये जोड़ लगा रहा हूँ और जोड़ लगाना समाप्त करते ही पुनः उसमें उसी भावकी स्फुरणा हो जाती है कि 'मैं अमुक व्यापारी हूँ और अमुक कार्य कर रहा था।' अतः जिस समयमें वह तल्लीनतापूर्वक जो़ड़ लगा रहा है, उस समय भी 'मैं अमुक व्यापारी हूँ और अमुक कार्य कर रहा हूँ' -- इस भावकी विस्मृति दीखते हुए भी वस्तुतः 'विस्मृति' नहीं मानी जाती। इसी प्रकार यदि कर्तव्य-कर्मके आरम्भ और अन्तमें साधकका यह भाव है कि 'मैं भगवान्का ही हूँ और भगवान्के लिये ही कर्तव्यकर्म कर रहा हूँ', तथा इस भावमें उसे थोड़ी भी शङ्का नहीं है, तो जब वह अपने कर्तव्य-कर्ममें तल्लीनतापूर्वक लग जाता है, उस समय उसमें भगवान्की विस्मृति दीखते हुए भी वस्तुतः विस्मृति नहीं मानी जाती। 'त्वाम् पर्युपासते'-- यहाँ 'त्वाम्' पदसे उन सभी सगुण-साकार स्वरूपोंको ग्रहण कर लेना चाहिये, जिनको भगवान् भक्तोंके इच्छानुसार समय-समयपर धारण किया करते हैं और जो स्वरूप भगवान्ने भिन्न-भिन्न अवतारोंमें धारण किये हैं तथा भगवान्का जो स्वरूप दिव्यधाममें विराजमान है -- जिसको भक्त लोग अपनी मान्यताके अनुसार अनेक रूपों और नामोंसे कहते हैं। 'पर्युपासते' -- पदका अर्थ है -- 'परितः उपासते' अर्थात् अच्छी तरह उपासना करते हैं। जैसे पतिव्रता स्त्री कभी पतिकी सेवामें अपने शरीरको अर्पण करके, कभी पतिकी अनुपस्थितिमें पतिका चिन्तन करके, कभी पतिके सम्बन्धसे सास-ससुर आदिकी सेवा करके और कभी पतिके लिये रसोई बनाना आदि घरके कार्य करके सदासर्वदा पतिकी ही उपासना करती है, ऐसे ही साधक भक्त भी कभी भगवान्में तल्लीन होकर, कभी भगवान्का जप-स्मरणचिन्तन करके, कभी सांसारिक प्राणियोंको भगवान्का ही मानकर उनकी सेवा करके और कभी भगवान्की आज्ञाके अनुसार सांसारिक कर्मोंको करके सदा-सर्वदा भगवान्की उपासनामें ही लगा रहता है। ऐसी उपासना ही अच्छी तरह की गयी उपासना है। ऐसे उपासकके हृदयमें उत्पन्न और नष्ट होनेवाले पदार्थों और क्रियाओंका किञ्चिन्मात्र भी महत्त्व नहीं होता। 'ये चाप्यक्षरमव्यक्तम्'-- यहाँ 'ये' पद निर्गुण-निराकारकी उपासना करनेवाले साधकोंका वाचक है। अर्जुनने श्लोकके पूर्वार्द्धमें जिस श्रेणीके सगुण-साकारके उपासकोंके लिये 'ये' पदका प्रयोग किया है, उसी श्रेणीके निर्गुण-निराकारके उपासकोंके लिये यहाँ 'ये' पदका प्रयोग किया गया है। 'अक्षरम्' पद अविनाशी सच्चिदानन्दघन परब्रह्मका वाचक है (इसकी व्याख्या इसी अध्यायके तीसरे श्लोकमें की जायगी)।जो किसी इन्द्रियका विषय नहीं है, उसे 'अव्यक्त' कहते हैं। यहाँ 'अव्यक्तम्' पदके साथ 'अक्षरम्' विशेषण दिया गया है। अतः यह पद निर्गुणनिराकार ब्रह्मका वाचक है (इसकी व्याख्या इसी अध्यायके तीसरे श्लोकमें की जायगी)। 'अपि' पदसे ऐसा भाव प्रतीत होता है कि यहाँ साकार उपासकोंकी तुलना उन्हीं निराकार उपासकोंसे की गयी है, जो केवल निराकार ब्रह्मको श्रेष्ठ मानकर उसकी उपासना करते हैं। 'तेषां के योगवित्तमाः' -- यहाँ 'तेषाम्' पद सगुण और निर्गुण दोनों प्रकारके उपासकोंके लिये आया है। इसी अध्यायके पाँचवें श्लोकमें 'तेषाम्' पद निर्गुण उपासकोंके लिये आया है, जबकि सातवें श्लोकमें 'तेषाम्' पद सगुण उपासकोंके लिये आया है। इन पदोंसे अर्जुनका अभिप्राय यह है कि इन दो प्रकारके उपासकोंमें कौन-से उपासक श्रेष्ठ हैं।'साकार और निराकारके उपासकोंमें श्रेष्ठ कौन है -- अर्जुनके इस प्रश्नका भगवान्ने जो उत्तर दिया है? उसपर गहरा विचार करनेसे अर्जुनके प्रश्नकी महत्ताका पता चलता है; जैसे --, इस अध्यायके दूसरे श्लोकसे चौदहवें अध्यायके बीसवें श्लोकतक भगवान् अविराम बोलते ही चले गये हैं। तिहत्तर श्लोकोंका इतना लम्बा प्रकरण गीतामें एकमात्र यही है। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि भगवान् इस प्रकरणमें कोई अत्यन्त महत्त्वपूर्ण बात समझाना चाहते हैं। साधकोंको साकार और निराकार स्वरूपमें एकताका बोध हो, उनके हृदयमें इन दोनों स्वरूपोंको प्राप्त करानेवाले साधनोंका साङ्गोपाङ्ग रहस्य प्रकट हो, सिद्ध भक्तों (गीता 12। 13 -- 19) और ज्ञानियों (गीता 14। 22 -- 25) के आदर्श लक्षणोंसे वे परिचित हों और संसारसे सम्बन्धविच्छेदकी विशेष महत्ता उनकी समझमें आ जाय -- इन्हीं उद्देश्योंको सिद्ध करनेमें भगवान्की विशेष रुचि मालूम देती है। तात्पर्य है कि भगवान्के हृदयमें जीवोंके लिये जो परमकल्याणकारी, अत्यन्त गोपनीय और उत्तमोत्तम भाव थे? उनको प्रकट करवानेका श्रेय अर्जुनके इस भगवत्प्रेरित प्रश्नको ही है। सम्बन्ध--अर्जुनके सगुण और निर्गुण उपासकोंकी श्रेष्ठता-विषयक प्रश्नके उत्तरमें भगवान् निर्णय देते हैं।
Sri Abhinav GuptaSanskrit Commentary+
एवमिति। एवम् उक्तेन नयेन ये सेश्वरब्रह्मोपासका ये च (S omits ये च) केवलं आत्ममात्रमुपासते? तेषां विशेषाख्यानाय प्रश्नः।
Sri AnandgiriSanskrit Commentary+
अशोच्यानित्यादिषु विभूत्यध्यायावसानेष्वध्यायेषु निरुपाधिकस्य ब्रह्मणो ज्ञेयत्वेनानुसंधानमुक्तमिति वृत्तं कीर्तयति -- द्वितीयेति। अतिक्रान्तेषु तत्तदध्यायेषु सोपाधिकस्यापि ब्रह्मणो ध्येयत्वेन प्रतिपादनं कृतमित्याह -- सर्वेति। सर्वस्यापि प्रपञ्चस्य योगो घटना जन्मस्थितिभङ्गप्रवेशनियमनाख्या तत्रैश्वर्यं सामर्थ्यं तेन सर्वत्र ज्ञेये प्रतिबन्धविधुरया ज्ञानशक्त्या विशिष्टस्य सत्त्वाद्युपहितस्य भगवतो ध्यानं तत्र तत्र प्रसङ्गमापाद्य मन्दमध्यमयोरनुग्रहार्थमुक्तमित्यर्थः। एकादशे वृत्तमनुवदति -- विश्वरूपेति। अध्यायान्ते भगवदुपदेशमनुवदति -- तच्चेति। (अतीतानन्तरश्लोकेनोक्तमर्थं परामृशति -- मत्कर्मकृदिति।) यथाधिकारं तारतम्योपेतानि साधनानि नियन्तुमध्यायान्तरमवतारयन्नादौ प्रश्नमुत्थापयति -- अत इति। सोपाधिकध्यानस्य निरुपाधिकज्ञानस्य चोक्तत्वादित्यर्थः। एवं शब्दार्थमुक्त्वा तमनूद्य सततयुक्ता इति भागं विभजते -- एवमिति। ये भक्ता इत्यनूद्य व्याचष्टे -- अनन्येति। मन्दमध्यमाधिकारिणः सगुणशरणानुक्त्वा निर्गुणनिष्ठानुत्तमाधिकारिणो निर्दिशति -- ये चेति। यथा विशेषितमनिर्देश्यं सर्वत्रगमचिन्त्यं कूटस्थमित्यादिवक्ष्यमाणविशेषणविशिष्टमित्यर्थः। न क्षरत्यश्नुते वेत्यक्षरम्। अव्यक्तमित्येतद्व्याचष्टे -- निरस्तेति। करणागोचरत्वं व्यतिरेकद्वारा स्फोरयति -- यद्धीति। यथा विशेषितमित्युक्तं स्पष्टयति -- शिष्टैश्चेति। पूर्वार्धगतक्रियापदस्यानुषङ्गं सूचयति -- तदिति। सर्वे तावदेते योगं समाधिं विन्दन्तीति योगविदः। के पुनरतिशयेनैषां मध्ये योगविदो योगिन इति पृच्छति -- केऽतिशयेनेति।
Sri DhanpatiSanskrit Commentary+
यत्कृपालवमात्रेण मूर्खो भवति पण्डितः। तं वन्दे परमानन्दं विष्णुं जिष्णु शिवं गुरुम् द्वितीयाद्यध्यायेषु विभूत्यध्यायान्वेषुत्रैगुण्यविषया वेदा निस्त्रैगुण्योः भवार्जुन। निर्द्वन्द्वो नित्यसत्त्ववस्थो निर्योगक्षेम आत्मवान्। याननर्थ उदपाने सर्वतः संल्पुतोदके। तावन्सर्वेषु वेदेषु ब्राह्मणस्य विजानतः। यस्त्वात्मरतिरेव स्यादात्मतृप्तश्च मानवः। आत्मन्येव च संतुष्टस्तस्य कार्यं न विद्यते। नैव तस्य कृतेनार्थो नाकृतेनेह कश्चन। न चास्य सर्वभूतेषु कश्चिदर्थव्यपाश्रयः। यथैधांसि समिद्धोऽग्निर्मस्मसात्कुरुतेऽर्जुन। ज्ञानाग्निः सर्वकर्माणि भस्मसात्कुरुते तथा। नहि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते। तत्स्वयं योगसंसिद्धः कालेनात्मनि विन्दति। तद्धुद्धयस्तदात्मानस्तन्निष्ठास्तत्परायणाः। गच्छन्त्यपुनरावृत्तिं ज्ञाननिर्धूतकल्मषाः। योऽन्तः सुखोऽन्तरारामस्तथान्तर्ज्योतिरेव यः। स योगी ब्रह्मनिर्वाणं ब्रह्मभूतोऽधिगच्छति। यो मां पश्यति सर्वत्र सर्वं च मयि पश्यति। तस्माहं न प्रणश्यामि स च मे न प्रणश्यति। सर्वभूतस्थितं यो मां भजत्येकत्वमास्थितः। सर्वथा वर्तमानोऽपि स योगी मयि वर्तते। तेषां ज्ञानी नित्ययुक्त एकभक्तिर्विशिष्यते। प्रियो हि ज्ञाननिनोऽत्यर्थमहं स च मम प्रियः।अव्यक्तं व्यक्तिमापन्नं मन्यन्ते मामबुद्धयः। परं भावमजानन्तो ममाव्ययमनुत्तमम्। परस्तस्मात्तु भावोऽन्योऽव्योक्तो व्यक्तात्सनातनः 7यः सर्वेषु भूतेषु नश्यत्सु न विनश्यति। अव्यक्तोक्षर इत्युक्तस्तमाहुः परमां गतिम्। यं प्राप्य न निवर्तन्ते तद्धाम परमं मम 8राजविद्या रागुह्यं पवित्रमिदमुत्तमम्। प्रत्यक्षावगमं धर्म्यं सुशुखं कर्तुमव्ययम्। अश्रद्दधानाः पुरुषा धर्मस्यास्य परंतप। अप्राप्य मां निवर्तन्ते मृत्युसंसारवर्त्मनि 9न मे विदुः सुरगणाः प्रभवं न महर्षयः। अहमादिर्हि देवानां महर्षीणां च सर्वशः। यो मामजमनादिं च वेत्ति लोकमहेश्वरम्। असंमूढः स मर्त्येषु सर्वपापैः प्रमुच्यते 10 इत्यादिना परमात्मनो ब्रह्मणोऽक्षरस्य विध्वस्तसर्वविषस्योपासनमुक्तम्।एतद्योनीनि भूतानि सर्वाणीत्युपधारय। अहं कृत्स्त्रस्य जगतः प्रभवः प्रलयस्तथा। मत्तः परतरं नान्यत्किंचिदस्ति धनंजय। मयि सर्वमिदं प्रोतं सूत्रे मणिगणा इव 11कविं पुराणमनुशासितारणोरणीयांसमनुस्मरेद्यः। सर्वस्य धातारमचिन्त्यरुपमादित्यवर्णं तमसः परस्तात्। प्रयाणकाले मनसाऽचलेन भक्त्या युक्तो योगबलेन चैव। भ्रुवोर्मध्ये प्राणमावेश्य सम्यक् स तं परं पुरुषमुपैति दिव्यम् 8अहं सर्वस्य प्रभवो मत्तः सर्वं प्रवर्तते। इति मत्वा भजन्ते मां बुधा भावसमन्विताः। मच्चिता मद्गतप्राणा बोधयन्तः परस्परम्। कथयन्तश्च मां नित्यं तुष्यन्ति च रमन्ति च 10 इत्यादिना तत्रतत्र सर्वयोगैश्वर्यादिमत्सत्त्वोपाधिकस्येश्वरस्योपासनमुक्तम्। विश्वरुपाध्याये च ऐश्वर्य परमेश्वरस्योपासनार्थं प्रदर्शितम्। तच्च दर्शयित्वामत्कर्मकृन्मत्परमो मद्भक्तः सङ्गवर्जितः। निर्वैरः सर्वभूतेषु यः स मामेति पाण्डवइत्युक्तम्। अतः अनयोर्निविशेषसविशेषोपासनरुपयोः पक्षयोः को वा विशिष्टतर इति ज्ञातुकामोऽर्जुन उवाच -- एवमिति। एवं मत्कर्मकृदित्याद्युक्तप्रकारेण सततयुक्ताः नैरन्तर्येण भगवत्कर्मादौ समाधानतया प्रवृत्ता ये भक्ता अनन्यशरणआः सन्तस्त्वां तत्र तत्र प्रदर्शितं सर्वयोगैश्वर्यज्ञानशक्तिमत्सत्वोपाधिमीश्वरं विश्वरुपं पर्युपासते ध्यायन्ति ये च त्यक्तपुत्रवित्तलोकैषणाः संन्यस्तसर्वकर्माणो द्वितीयप्रभतिष्वध्यायेषूक्तमक्षरं न क्षरतीत्यश्रुते वेत्यक्षरं ब्रह्माद्वयं परमात्मानं विध्यस्तसर्वविशेषमव्यक्तं इन्द्रियैर्न व्यज्यत इति अव्यक्तमकरणगोचरं पर्युपासते प्रत्यगभिन्नत्वेनानुसंधानं कुर्वन्ति तेषामुभयेषां मध्ये केऽतिशयेन योगज्ञा इत्यर्थः। अत्र केचित्पर्वाध्यायान्ते मत्कर्मकृदित्युक्तं तत्र मच्छब्दार्थे संदेहः किं निराकारमेव सर्वस्वरुपं वस्तु मच्छब्देनोक्तं भगवता? किंवा साकारमिति। उभयत्रापि पूर्वं प्रयोगदर्शनात्। उभयोश्च भगवदुपदेशयोरधिकारीभेदेनैव व्यवस्थया भवितव्यम्। तत्रैवंसति मया मुमुक्षुणा किं निराकारमेव वस्तु चिन्तनीयं किंवा साकारमिति निश्चयाय सगुणनिर्गुणविद्ययोर्विशेषबुबुत्सयाऽर्जुन आह -- एवमिति। एवं मतकर्मकृदित्यद्यनन्तरोक्तप्रकारेणेत्यादि वर्णयन्ति तद्विचार्यम्। एवं सततयुक्ता ये भक्ता इत्यत्र एवमित्यव्यवहितं मत्कर्मकृदित्यानिनोक्तं प्रकारं परामृशन्नर्जुनः मच्छब्दार्थे संदेहवानिति वक्तुमशक्यत्वात्। नचैवं सततयुक्ता ये भक्तास्त्वां सगुणं पर्युपासते? ये चाप्येवं सततयुक्ता अक्षरमव्यक्तं पर्युपासते तेषामुभयेषां के योगवित्तमाः। मत्कर्मकृदित्यत्र भगवतो मच्छब्दार्थः को वाभिप्रेत इत्यर्थेनादोष इति वाच्यम्। येऽपि सर्वतो विरक्तास्त्यक्तसर्वकर्माणोऽक्षरमिति स्वपरग्रन्थविरोधात् एवमित्योत्तरार्थोनान्वेतुतशक्यत्वात्। किंच संनिहितेन सगुणप्रतिपादकप्रकरणेन मत्कर्मकृदिति लिङ्गेन च निर्णयस्य सत्तवात्संदेह एव न घटते प्रत्युत्तरं चैतत्संशयानुरुपं न भवतीतिदिक्।
Sri JayatrithaSanskrit Commentary+
एतदध्यायप्रतिपाद्यमर्थमाह -- अव्यक्तेति। अव्यक्तं श्रीः? तदुपायं भगवदुपासनोपायम्। तदुपायप्रदर्शनं च भगवदुपासनाधिक्यसमर्थनार्थमित्येकार्थता? षट्कान्तर्भावश्च। अर्जुनस्य प्रश्नसङ्गतिप्रदर्शनेनैवानन्तर्यलक्षणाऽपि सङ्गतिर्ज्ञायते। ननु भगवदुपासनमिवाव्यक्तोपासनमपि यदि मोक्षसाधनत्वेन प्रमितं स्यात्? तदा तत्साधकाधिक्यविषयः संशयः स्यात्। तदेव कुतः तथा च कथमयं संशयमूलोऽर्जुनस्य प्रश्नः नहि भिन्नफलसाधनसाधकानां निर्धारणार्थः प्रश्नो युज्यते? किन्तु साध्यनिर्धारणार्थ एव न च तथा प्रकृतोयावानर्थः [2।46] इत्यादिना निरस्तत्वादित्यत आह तदुपासनमपीति। श्रियं प्रति वसाना वसन्तस्तामाच्छाद्य स्थिताः? उपासीना इति यावत्। तेषां समिथा समीहितानि सत्यानि भवन्ति। मितद्रौ समुद्रे क्षीराब्धौ। श्रीशब्दस्यान्यतोऽपि प्रवृत्तेः अव्यक्तविषयामेव श्रुतिं पठति -- अनादीति। निचाय्य सम्पूज्य निशाम्य वा। अत्रापि नाव्यक्तं श्रूयत इत्यत आह -- अव्यक्तं चेति। चोऽवधारणे। कुत एतत् परमात्मनोऽपि तत्सम्भवादित्यत आह -- महत इति। अत्र हि तं महतः परमिति परमर्शो दृश्यते? स चोक्तस्यैव भवति? अव्यक्तमेव च महतः परमव्यक्तं [कठो.3।11] इति महतः परत्वेनोक्तम् अतोऽत्राप्यव्यक्तग्रहणे तमित्ययंमहतः परमव्यक्तं इत्युक्तस्य परामर्श इत्युपपद्यते। अन्यथाऽनुक्तपरामर्शः प्रसज्यते। परमात्मा तु न महतः पर इत्युक्तः किन्तु अव्यक्तात्पुरुषः परः [कठो.3।11] इत्येवेत्यर्थः।श्रुतिद्वयार्थसंग्राहिकां स्पष्टां चात्र श्रुतिमुदाहरति -- उपास्येति। नन्वेवं प्रतीयमानमपि अव्यक्तोपासनस्य मोक्षसाधनत्वमुपचरितमेवअन्तवत्तु फलं तेषां [7।23] इत्युक्तन्यायात् अतो नास्य सन्देहहेतुत्वमित्यत आह -- महच्चेति। तस्याः श्रियः युक्तं ब्रह्माद्युपासनस्य मोक्षसाधनतायां उपचरितत्वकल्पनम्? तेषां जननमरणादिमत्त्वेनासम्भवात्। श्रियस्तु महामाहात्म्यवत्त्वेन वेदोक्तत्वादसम्भवाभावात्। वास्तवमेव तदुपासनस्य मोक्षसाधनत्वमित्यर्थः। सुपेशा सुरूपा घृतप्रतीका दीप्ताङ्गी वयुनानि ज्ञानानि वस्ते आच्छादयति? ज्ञानालंकृतेति यावत्। सुपर्णा सुष्ठु परमानन्दौ? वृषणा सेवकौ? द्विरूपो भगवानेव। यत्र यस्यां विषये। अत्र नित्ययौवनं ज्ञानमयत्वं सर्वदेवतापूज्यत्वं च प्रतीयते। एवमुत्तरत्र।रुद्राद्यैः परिवृता राष्ट्री राज्ञी यज्ञियानां यज्ञार्हाणां वसूनां पदार्थानां देवानां वा सङ्गमनी सङ्गमयित्री। प्रथमा चिकितुषी अनादितः सर्वत्र कृतनिवासा। पुरुत्रा पुरुस्थानेषु व्यदधुः कृतवन्तः पूजार्थं प्रतिष्ठापितवन्तः। भूरिस्थात्रां स्वतो भूरिस्थानेषु स्थिताम्। भूरिस्थानेषु देवानावेशयन्तीम्। योऽन्नमत्ति स मयैवात्तीत्यादि। ये अमन्तवो निरपराधास्ते मामुपक्षियन्ति मत्समीपे वसन्ति। श्रुधि शृणु। श्रुत प्रसिद्ध। श्रद्धिवं श्रद्धेयम्। यमुग्रं रुद्रं कर्तुं कामये तं तमुग्रं कृणोमि करोमीत्यादि। सुमेधां सुमेधसम्। रुद्रायेत्यादिचतुर्थी द्वितीयार्थे। ब्रह्मद्विषे संहारकाले ब्राह्मणादिसर्वप्राणिद्विषम्। यद्वा ब्रह्मद्विषां शरवे हिंसकं हन्तवा उ हन्तुमेव। अस्य जगतः पितरं हिरण्यगर्भं मूर्धनि सर्वाधिक्ये। योनिः कारणम्। दिवेत्यादितृतीया पञ्चम्यर्थे। एना एतस्याः महिना महिम्नाऽहमेतावतो सम्बभूवेत्यादिनोच्यते। भवत्वेवं ततः किं असन्दिग्धतया भगवन्तमेवोपासीनस्यार्जुनस्य कथमयं संशयो येनैवं पृच्छति इत्यत आह -- इतीति। यत एवं भगवदुपासनस्येवाव्यक्तोपासनस्यापि विनोपचारेण मोक्षसाधनत्वं प्रतीयत इति। तस्मान्मार्गद्वयेनैकमेव फलं प्राप्नुवतां मध्ये के श्रेष्ठा इति साधकबाधकप्रमाणाभावेन शङ्कासंशयः कस्यचिदविदिततत्त्वस्य भवति? अतस्तदनुजिघृक्षया भगवदुपासका एव श्रेष्ठा इति जानन्नप्यर्जुनः पृच्छतीत्यर्थः। अथवा जानन्नपि तत्र स्वाविदितयुक्तिज्ञानार्थं संशयमाहृत्य पृच्छतीत्याह -- सूक्ष्मेति। योग्यतावशादेवम्भूतं त्वामेवं प्रकारेणोपासत इत्युभयत्रैवं शब्दस्यान्वय इत्याशयवानाह -- एवमिति। दृष्टं श्रुतं च रूपं यस्य ब्रह्मणस्तत्तथा।अव्यक्ताक्षरशब्दयोरपव्याख्यानं निराकर्तुमर्थं तावदाह -- अव्यक्तमिति। प्रकृतिश्चेतना त्रिगुणं त्रिगुणाभिमानित्वात्। सदसदात्मकं कार्यकारणाभिमानित्वात्। अविशेषं अकार्यं ततः प्रधानं प्राहुः विशेषवत् कार्यवत्। ततः प्रकृतिं प्राहुः तत्प्रकृत्याख्यं तत्त्वम्। परतः परोऽत्युत्तमः। अत्राव्यक्तमिति विशेष्यवाची। अक्षरमिति विशेषणवाची अव्यक्तासक्तचेतसाम्।अव्यक्ता हि गतिः [12।5] इत्यादिवचनात्। अतो व्युत्क्रमेण व्याख्यानम्। विशेषणोपादानं च देवतान्तरवैलक्षण्यप्रदर्शनेन प्रश्नसम्भावनार्थम्। एतदेव भाष्यकृता महच्चेत्यादिना प्रपञ्चितम्। अन्ये तुये त्वां भगवन्तं वासुदेवमुपासते? ये चाप्यक्षरमव्यक्तं परं ब्रह्म तेषां के योगवित्तमाः इति व्याचक्षते तदसदित्याह -- परं त्विति।आनन्दं इत्यादेः पूर्वेणोत्तरेण चान्वयो द्रष्टव्यः। तथा च ये त्वां,पर्युपासते ये च त्वामित्युक्तं स्यात्। तथा चोन्मत्तप्रलापत्वप्रसङ्ग इति भावः। ननु भगवान्करचरणादिमद्रूपवान्? परं ब्रह्म तु नेदृशरूपवत्। अशब्दमस्पर्शमरूपम् [कठो.3।15] इत्यादिश्रुतेः। अतः कथमेतत् इत्यत आह -- रूपं चेति। पराभ्युपगतस्य ब्रह्मणोऽपीति शेषः। अस्तु भगवानेव परं ब्रह्म? किन्तु ये त्वामेवं साकारमुपासते ये चाव्यक्तं निराकारं तेषां के योगवित्तमा इति प्रश्नार्थ इत्यत आह -- उपासनं चेति। तथैव रूपवत्तयैव। स्यादयं प्रश्नार्थो यदि रूपवत्त्वारूपवत्त्वाभ्यां भगवदुपासनं कार्यं स्यात् न त्वेतदस्ति? किन्तु रूपवत्तयैवान्यस्य मिथ्योपासनत्वेनानर्थहेतुत्वादिति भावः। कुत एतत् इत्यत आह -- सहस्रेति। आरभ्येत्यनेन ब्राह्मणोऽस्य मुखमासीत् [ऋक्सं.8।4।19।2] इत्यादेः आदित्यवर्णं तमसस्तु पारे [चित्यु.12।7] इत्यादेश्च ग्रहणम्। अभ्यासशब्देन तत्फलनियमो लक्ष्यते। श्रुतिः साकारोपासनं मोक्षसाधनमाहेति शेषः। नन्वत्रोच्यमान आदित्यवर्णत्वादिराकारः अतमस्कत्वादिसादृश्यादुपचरित एवेत्यत आह -- आदित्येति। वृथा बाधकेन विना उपचर्यत इत्युपचारः। केचित् सहस्रशीर्षा इत्यादिकं हिरण्यगर्भविषयमिति मन्यन्ते अतस्तद्विधूय ईश्वरविषयतया स्वमतं गृहीतुमादित्येत्यादीत्युक्तम्। उपचारानर्ही चात्र श्रुतिमाह -- तथा चेति। स्थाणुः? रुद्रः प्राजापत्यः? प्रजापतेरपत्यम्। साधुभिः साधकैः तारकं संसारस्य। तारः ङ्कारः आप्तरुचेर्व्याप्ततेजसः। लोमेति केशवचनम्। लोमपादेति द्वन्द्वः। न विद्यन्ते लोमान्तपादाद्यवयवा यस्यासावलोमपादः? तं स्थाणुमुवाच प्रजापतिः। सुवर्णः सुवर्णवर्णः। अत्र मुमुक्षुभिः को ध्येय प्रश्नः। इत्यकः तारावाच्यं तारकं वस्तु किमिति द्वितीयः। तस्य ध्यानं कथं स्यात् किं साकारतयोत निराकारत्वेन नाद्यः? अलोमपादो ह्यसावुच्यते। न द्वितीयः? बुद्धावनारोहात् इति तृतीयः? तत्राद्यद्वितीययोरर्थतो न भेदः। तारकस्यैव मुमुक्षुध्येयत्वादित्यभिप्रेत्य द्वयोरेकमेवोत्तरमाह यस्त्वया मुमुक्षुध्येयः तारकः पृष्टः एष विष्णुरिति। यद्यप्यसावलोमपाद उच्यते तथापि तस्य साकारतयैव ध्यानं वदामीति तृतीयस्य यदि ब्रह्म साकारमेव तद्ध्यानं च तथैव कार्यम्। तर्हि अशब्दमस्पर्शमरूपमव्ययम् [कठो.3।15] इत्यादेः का गतिः इत्यत आह -- अरूपत्वादेस्त्विति। लौकिकरूपाद्यभावरूपा एतेनालोमपाद इत्यस्याभिप्रायोऽप्युक्तो भवति। इतोऽपि न परोक्तः प्रश्नार्थ इत्याह -- पुरुषेति। एवं हि व्याख्याने ध्येयस्यैव ध्यानं द्वेधेत्युक्तं स्यात्। अत्र तु ध्येयौ पुरुषौ द्वौ प्रतीयेते। अतश्च नैवमित्यर्थः। प्रश्नस्यैकध्येयविषयतया कथञ्चिद्व्याख्यानेऽप्युत्तरं निरवकाशमित्याशयेनादिग्रहणं कृतम्। किञ्च साकारोपासनेन विशुद्धाशये निराकारमुपास्त इत्येकस्यैव क्रमेण ध्येयद्वयमिति परेषां सिद्धान्तः? अत्र तूपासकपुरुषभेदः प्रतीयते ततोऽपि नान्योऽर्थ इत्याह -- पुरुषेति। उत्तरापव्याख्याननिराकरणं तु तात्पर्यनिर्णय इत्युक्तमेव व्याख्यानमिति स्थितम्।
Sri MadhavacharyaSanskrit Commentary+
उपासनाप्रियाय नमः।। अव्यक्तोपासनाद्भगवदुपासनस्योत्तमत्वं प्रदर्श्य तदुपायं प्रदर्शयत्यस्मिन्नध्याये तदुपासनमपि मोक्षसाधनं प्रतीयते श्रियं वसाना अमृतत्वमायन्भवन्ति सत्या समिथा मितद्रौ [ऋक्सं.7।4।4।4] इति। अनाद्यनन्तं महतः परं ध्रुवं निचाय्य तन्मृत्युमुखात्प्रमुच्यते [कठो.3।15] इति च। अव्यक्तं च महतः परम्। महतः परमव्यक्तम् [कठो.3।11] इत्युक्तपरामर्शोपपत्तेः।उपास्य तां श्रियमव्यक्तसंज्ञां भक्त्या मर्त्यो मुच्यते सर्वबन्धैः इति सामवेदे आग्निवेश्यशाखायाम्। महच्च माहात्म्यं तस्या वेदेषूच्यते -- चतुष्कपर्दा युवतिः सुपेशा घृतप्रतीका वयुनानि वस्ते। तस्यां सुपर्णा वृषणा निषेदतुर्यत्र देवा दधिरे भागधेयम्। [ऋक्सं.8।6।16।3] चतुःशिखण्डा युवतिः सुपेशा घृतप्रतीका वयुनानि वस्ते इति च।अहं रुद्रेभिर्वसुभिश्चराम्यहमादित्यैरुत विश्वदेवैः इत्यारभ्य अहं राष्ट्री सङ्गमनी वसूनां चिकितुषी प्रथमा यज्ञियानाम्। तां मा देवा व्यदधुः पुरुत्रा भूरिस्थात्रां भूर्यावेशयन्तीम्। मया सो अन्नमत्ति यो विपश्यति यः प्राणिति य ईं श्रृणोत्युक्तम्। अमन्तवो मां त उपक्षियन्ति श्रुधि श्रुत श्रद्धिवं ते वदामि। यं कामये तं तमुग्रं कृणोमि तं ब्रह्माणं तमृषिं तं सुमेधाम्। अहं रुद्राय धनुरातनोमि ब्रह्मद्विषे शरवे हन्तवा उ।।अहं सुवे पितरमस्य मूर्धन्मम योनिरप्स्वान्तस्समुद्रे। परो दिवा पर एना पृथिव्यै तावती महिना सम्बभूव [ऋक्सं.8।7व.11?12] इत्यादि च। त्वया जुष्ट ऋषिर्भवति देवि त्वया ब्रह्म गतश्रीरुत त्वया [म.ना.13।2] इति च। इति शङ्का कस्यचिद्भवति? अतो जानन्नपि सूक्ष्मयुक्तिज्ञानार्थं पृच्छति -- एवमिति। एवंशब्देन दृष्टश्रुतरूपंमत्कर्मकृत् [11।55] इत्यादिप्रकारश्च परामृश्यते।अव्यक्तं प्रकृतिः।महतः परमव्यक्तं [कठो.3।12] इति प्रयोगात्।यत्तत् त्रिगुणमव्यक्तं नित्यं सदसदात्मकम्।प्रधानं प्रकृतिं प्राहुरविशेषं विशेषवत् [3।26।10] इति च भागवते। अक्षरं च तत्। अक्षरात्परतः परः [मु.उ.2।1।2] इति श्रुतेः। परं तु ब्रह्म न हि भगवतोऽन्यत्।आनन्दमानन्दमयेऽवसाने सर्वात्मके ब्रह्मणि वासुदेवे [ ] इति भागवते। रूपं चेदृशं साधितं पुरस्तात्। उपासनं च तथैव कार्यम्। सहस्रशीर्षा पुरुषः सहस्राक्षः सहस्रपात् [ऋक्सं.8।4।17।1श्वे.उ.3।14] इत्यारभ्य तमेवं विद्वानमृत इह भवति [नृ.पू.ता.1।6] नान्यः पन्था अयनाय विद्यते [श्वे.उ.3।8] इति साम्यासा।आदित्यवर्णत्वादिश्च न वृथोपचारत्वेनाङ्गीकार्यः। तथा च सामवेदे सौकरायणश्रुतिः -- स्थाणुर्ह वै प्राजापत्यः स प्रजापतिं पितरमेत्योवाच। मुमुक्षुभिः साधुभिः पूतपापैः किमु ह वै तारकं तारवाच्यम्। ध्यानं च तस्याप्तरुचेः कथं स्याद्ध्येयश्च कः पुरुषोऽलोमपादः इति। तं होवाचैष वै विष्णुस्तारकोऽलोमपादो ध्यानं च तस्याप्तरुचेर्वदामि। सोऽनन्तशीर्षो बहुवर्णः सुवर्णो ध्येयः स वै लोहितादित्यवर्णः। श्यामोऽथ वा हृदये सोऽष्टबाहुरनन्तवीर्योऽनन्तबलः पुराणः इति। अरूपत्वा देस्तु गतिरुक्ता। पुरुषभेदश्च प्रश्नादौ प्रतीयते। त्वां पर्युपासतेये चाप्यक्षरमव्यक्तं इत्यादौ।
Sri Madhusudan SaraswatiSanskrit Commentary+
पूर्वाध्यायान्तेमत्कर्मकृन्मत्परमो मद्भक्तः सङ्गवर्जितः। निर्वैरः सर्वभूतेषु यः स मामेति पाण्डव इत्युक्तं तत्र मच्छब्दार्थे संदेहः किं निराकारमेव सर्वस्वरूपं वस्तु मच्छब्देनोक्तं भगवता किं साकारमिति। उभयत्रापि प्रयोगदर्शनात्बहूनां जन्मनामन्ते ज्ञानवान्मां प्रपद्यते। वासुदेवः सर्वमिति स महात्मा सुदुर्लभः इत्यादौ निराकारं वस्तु व्यपदिष्टं। विश्वरूपदर्शनानन्तरं चनाहं वेदैर्न तपसा न दानेन न चेज्यया। शक्य एवंविधो द्रष्टुं दृष्टवानसि मां यथा इति साकारं वस्तु। उभयोश्च भगवदुपदेशयोरधिकारिभेदेनैव व्यवस्थया भवितव्यम्। अन्यथा विरोधात्। तत्रैवं सति मया मुमुक्षुणा किं निराकारमेव वस्तु चिन्तनीयं किंवा साकारमिति स्वाधिकारनिश्चयाय सगुणनिर्गुणविद्ययोर्विशेषबुभुत्सया अर्जुन उवाच -- एवमिति। एवं मत्कर्मकृदित्याद्यनन्तरोक्तप्रकारेण सततयुक्ता नैरन्तर्येण भगवत्कर्मादौ सावधानतया प्रवृत्ता भक्ताः साकारवस्त्वेकशरणाः सन्तस्त्वामेवंविधं साकारं ये पर्युपासते सततं चिन्तयन्ति? ये चापि सर्वतो विरक्तास्त्यक्तसर्वकर्माणोऽक्षरं न क्षरत्यश्नुते वेत्यक्षरंएतद्वै तदक्षरं गार्गि ब्राह्मणा अभिवदन्त्यस्थूलमनण्वह्रस्वमदीर्घम् इत्यादिश्रुतिप्रतिषिद्धसर्वोपाधिरहितं निर्गुणं ब्रह्म अतएवाव्यक्तं सर्वकरणागोचरं निराकारं त्वां पर्युपासते तेषामुभयेषां मध्ये के योगवित्तमा अतिशयेन योगविदो योगं समाधिं विदन्तीति वा योगविद उभयेऽपि। तेषां मध्ये के श्रेष्ठा योगिनः। केषां ज्ञानं मयानुसरणीयमित्यर्थः।
Sri NeelkanthSanskrit Commentary+
सप्तममारभ्यैतावता ग्रन्थेन तत्पदवाच्यार्थो निरूपितः। इदानीं तत्पदार्थशोधनमुपासनाकाण्डं च समापयिष्यन्निहार्थतः प्राधान्येन तत्पदलक्ष्यमर्थं तद्विदां लक्षणानि च प्रदर्श्यन्ते। शब्दतस्तु लौकिकबुद्ध्यनुसारेण तत्पदवाच्यस्यैवोपासनादिकं प्रपञ्च्यते। तत्र पूर्वाध्यायान्तेमत्कर्मकृन्मत्परमः इत्यादिना स्वभजनमुक्तम्। तत्र मच्छब्दार्थः किं सगुणमुत निर्गुणं ब्रह्म। उभयत्राप्यस्मच्छब्दस्य पूर्वं प्रयोगदर्शनात्संदिहानः पृच्छति -- एवमिति। एवमित्यव्यवहितं मत्कर्मकृदित्यादिनोक्तं प्रकारं परामृशति। अनेन प्रकारेण ये सततयुक्ता नित्यं समाहितचित्ता भक्ताः सगुणवेदिनस्त्वां पर्युपासते? ये चाप्यक्षरमस्थूलादिलक्षणमव्यक्तं बुद्ध्याद्यगोचरमुपासते तेषां मध्ये योगवित्तमाः के कतरे इत्यर्थः।
Sri PurushottamjiSanskrit Commentary+
पुरुषोत्तमभक्तानामक्षराभिनिवेशिनाम्। स्वरूपतारतम्यार्थं श्रीकृष्णं ह्यर्जुनोऽब्रवीत् पूर्वाध्यायान्तेमत्कर्मकृत् [11।55] इत्यनेन भक्तानां स्वभजनैकनिष्ठानां स्वप्राप्तिरुक्ता? पूर्वं चाष्टमाध्यायेयदक्षरं वेदविदो वदन्ति [11] इत्यारभ्यस याति परमां गतिम् [8।13] इत्यन्तमक्षरोपासकानां परमगतिरुक्ता? एतदुभयोस्तारतम्यजिज्ञासुरर्जुनो भगवन्तं विज्ञापयति -- एवमिति। एवं पूर्वोक्तप्रकारेण सर्वसङ्गपरित्यागेन अनन्यभक्ता ये त्वां प्रकटमानन्दरूपं पर्युपासते ध्यायन्ति तेषामुभयेषां मध्ये के योगवित्तमाः अतिशयितत्वत्संयोगविदः श्रेष्ठा इत्यर्थः। तान् कृपया आज्ञापयेति भावः।
Sri RamanujaSanskrit Commentary+
अर्जुन उवाच -- एवंमत्कर्मकृत् (गीता 11।55) इत्यादिना उक्तेन प्रकारेण सततयुक्ताः भगवन्तं त्वाम् एव परं प्राप्यं मन्वाना ये भक्ताः त्वां सकलविभूतियुक्तम् अनवधिकातिशयसौन्दर्यसौशील्यसार्वज्ञ्यसत्यसंकल्पत्वाद्यनन्दगुणसागरं परिपूर्णम् उपासते? ये च अपि अक्षरं प्रत्यगात्मस्वरूपं तद् एव च अव्यक्तं चक्षुरादिकरणेन अनभिव्यक्तस्वरूपम् उपासते? तेषाम् उभयेषां के योगवित्तमाः के स्वसाध्यं प्रति शीघ्रगामिनः इत्यर्थः।भवामि न चिरात्पार्थ मय्यावेशितचेतसाम्।। (गीता 12।7) इति उत्तरत्र योगवित्तमत्वं शैघ्र्यविषयम् इति हि व्यञ्जयिष्यते।
Sri ShankaracharyaSanskrit Commentary+
--,एवम् इति अतीतानन्तरश्लोकेन उक्तम् अर्थं परामृशति मत्कर्मकृत् इत्यादिना। एवं सततयुक्ताः? नैरन्तर्येण भगवत्कर्मादौ यथोक्ते अर्थे समाहिताः सन्तः प्रवृत्ता इत्यर्थः। ये भक्ताः अनन्यशरणाः सन्तः त्वां यथादर्शितं विश्वरूपं पर्युपासते ध्यायन्ति ये चान्येऽपि त्यक्तसर्वैषणाः संन्यस्तसर्वकर्माणः यथाविशेषितं ब्रह्म अक्षरं निरस्तसर्वोपाधित्वात् अव्यक्तम् अकरणगोचरम्। यत् हि करणगोचरं तत् व्यक्तम् उच्यते? अञ्जेः धातोः तत्कर्मकत्वात् इदं तु अक्षरं तद्विपरीतम्? शिष्टैश्च उच्यमानैः विशेषणैः विशिष्टम्? तत् ये चापि पर्युपासते? तेषाम् उभयेषां मध्ये के योगवित्तमाः के अतिशयेन योगविदः इत्यर्थः।।श्रीभगवान् उवाच -- ये तु अक्षरोपासकाः सम्यग्दर्शिनः निवृत्तैषणाः? ते तावत् तिष्ठन्तु तान् प्रति यत् वक्तव्यम्? तत् उपरिष्टात् वक्ष्यामः। ये तु इतरे --,श्रीभगवानुवाच --,
Sri Sridhara SwamiSanskrit Commentary+
निर्गुणोपासनस्यैवं सगुणोपासनस्य च। श्रेयः कतरदित्येवं निर्णेतुं द्वादशोद्यमः पूर्वाध्यायान्तेमत्कर्मकृन्मत्परमः इत्येवं भक्तिनिष्ठस्य श्रेष्ठत्वमुक्तम्।कौन्तेय प्रतिजानीहि इत्यादिना तत्र तस्यैव श्रेष्ठत्वं वर्णितम्? तथातेषां ज्ञानी नित्ययुक्त एकभक्तिर्विशिष्यते इत्यादिनासर्वं ज्ञानप्लवेनैव वृजिनं संतरिष्यसि इत्यादिना च ज्ञाननिष्ठस्य श्रेष्ठत्वमुक्तम्। एवमुभयोः श्रैष्ठ्येऽपि विशेषजिज्ञासया भगवन्तं प्रत्यर्जुन उवाच -- एवमिति। एवं सर्वकर्मार्पणादिना सततं युक्तास्त्वनिष्ठाः सन्तो ये भक्तास्त्वां विश्वरूपं सर्वज्ञं सर्वशक्तिं पर्युपासते ध्यायन्ति? ये चाप्यक्षरं ब्रह्माव्यक्तं निर्विशेषमुपासते तेषामुभयेषां मध्ये अतिशयेन के योगविदः। श्रेष्ठा इत्यर्थः।
Sri VallabhacharyaSanskrit Commentary+
प्रमेयरूपा तद्भक्तिः प्रमेयः पुरुषोत्तमः। अतः प्रमेयमार्गे तु हरिः सेव्यो न चापरः अथ पूर्वत्रयदक्षरं वेदविदो वदन्ति [8।11] इत्यादिना विश्वरूपादेरप्यक्षरत्वेन निरूपणश्रवणादक्षरस्य च भगवद्धामपदत्वोक्तौ भेदमिवालक्ष्य तदुभयोपासकविशेषजिज्ञासया भगवन्तमर्जुन उवाच -- एवमिति।मत्कर्मकृत् [11।55] इत्यादिनोक्तप्रकारेण सततं युक्ता योगिनोऽर्पितात्मानो वा भक्ता ये त्वां पुरुषोत्तमं सौम्यरूपं भक्तानुग्रहविग्रहं सर्वविभूतिमूलं निरवधिकातिशयसौन्दर्यसौशील्यसर्वज्ञत्वसत्यसङ्कल्पत्वाद्यनन्तगुणनिधिं सदानन्दमात्रकरपादमुखोदगङ्गं परिपूर्णं स्वेच्छयाऽधिदैविकश्रीभूलीलादिशक्तिभिः सह भुवि प्रादुर्भूतं स्वमायया मानुषाकारं पर्युपासते परिरत्र वर्जनेअपपरी वर्जने [अष्टा.1।4।88] इत्यनुशासनात्। अन्योपासनं परिवर्ज्य त्वत्समीप आसते आसक्ता ये भक्ताः। ये चापि समनन्तरोक्तरूपमक्षरमव्यक्तं पर्युपासते। तेषामुभयेषां मध्ये तव मताः के युक्ततमाः इति प्रश्नः।
Vedantadeshikacharya VenkatanathaSanskrit Commentary+
प्रसक्ताया भक्तेः श्रैष्ठ्यादिकमुच्यत इति द्वादशाध्यायार्थसङ्गतिं वक्तुं पूर्वोक्तमनुवदन् भक्तियोगप्रकरणे वैश्वरूप्यप्रदर्शनसङ्गतिमप्यर्थाद्विविनक्ति -- भक्तियोगनिष्ठानामिति। साक्षात्कृते हि पूर्णोपासनं शक्यम्? उपास्यत्वफलत्वोपयुक्ताकारेण तत्प्रकाशनं च युक्तमिति भावः। प्रस्तुतसाक्षात्कारादिकारणप्रधानसङ्गतिस्थलमाहउक्तं चेति। स्वप्रकाशनहेतुः कारुण्यादिकम्। तदैव कार्यसिद्ध्यर्थं सत्यसङ्कल्पत्वोक्तिः। उपायफलनिर्देशानन्तरं फलाविलम्बाद्युक्तिरिति सङ्गतिमाहअनन्तरमिति। एतेनभक्तिशैघ्र्यमुपायोक्तिरशक्तस्यात्मनिष्ठता। तत्प्रकारास्त्वतिप्रीतिर्भक्ते द्वादश उच्यते [गी.सं.16] इति सङ्ग्रहश्लोकोऽपि व्याख्यातः।अतिप्रीतिः इत्यादिना संगृहीतस्य द्वादशाध्यायान्तिमश्लोकार्थस्य भाष्ये चकारेण सङ्ग्रहः। उपक्रान्तोपसंहारमात्ररूपत्वात्तस्य पृथगनुक्तिः। अस्मिन्नध्याये योगवित्तमयुक्ततमादिशब्दैः प्रश्नोत्तरगतैस्तारतम्यमात्रमुच्यते। तच्चोपास्यप्रकर्षहैतुकफलतारतम्यनिबन्धनं किं न स्यात् इत्यत्राह -- भगवदुपासनस्येति। सम्प्रतिपन्नांशे पुनः प्रश्नो न युक्त इति भावः। अव्यवहितवाक्यसङ्गतिव्यञ्जनार्थमासक्तिवशादौचित्याच्चैवंशब्दानूदितमाहमत्कर्मकृदित्यादिनोक्तेन प्रकारेणेति। सततयुक्तशब्दोऽत्र सततयोगाशंसापर इत्यभिप्रायेणाहभगवन्तं त्वामेव परं प्राप्यं मन्वाना इति।मत्परमः [11।55] इति हि पूर्वश्लोकोक्तम्। सुग्रहत्वानुगुणाकारसूचनार्थंसकलेत्यादिनात्वाम् इति निर्देशस्य प्रागुपदेशदिव्यचक्षुर्भ्यां प्रतिपन्नविभूत्यादिवैशिष्ट्यपरत्वं दर्शितम्। यद्वापर्युपासते इत्यत्रोपसर्गाभिप्रेतोक्तिरियम्। तदाहपरिपूर्णमिति। अक्षरशब्दस्य प्रकृतावीश्वरे च प्रयोगादिह तद्व्यावृत्त्यर्थमाहप्रत्यगात्मस्वरूपमिति। अव्यक्तशब्दस्याक्षरशब्दसमभिव्याहृताचिद्विशेषपरत्वव्युदासायाहतदेव चाव्यक्तमिति। यच्छब्दत्रयाभावादुत्तरे च,विशेषणविशेष्यव्यक्तेरत्रोपास्यत्रयपरत्वमनुचितमिति भावः।पञ्चविंशकमव्यक्तं ष़ड्विंशः पुरुषोत्तमः। एतज्ज्ञात्वा विमुच्यन्ते यतयः शान्तबुद्धयः इति यमस्मृतिवचनेऽपि पुरुषोत्तमादर्वाचीन एवाव्यक्तशब्दः। अत्र योगवित्तमशब्दाभिप्रेतमाधिक्यं दर्शयतिके स्वसाध्यमिति। प्रश्नस्योपास्याधिक्यादिपरत्वं मा भूत् उक्तार्थपरत्वे किं प्रमाणं इत्यत्राहभवामीति। प्रश्नान्यथानुपपत्त्यैव पारिशेष्यादयमर्थः सिद्धः उत्तरवाक्ये तु स्पष्टः।क्लेशोऽधिकतरस्तेषाम् इति चाक्षरनिष्ठात्प्रकर्ष उच्यत इति भावः।